एटा। कोतवाली नगर में महिला सहित दो लोगों ने एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रुपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी नीरा देवी पत्नी किशन कुमार का कहना है कि शनिवार को अरुणा नगर स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई थी तभी एक युवक ने एटीएम कार्ड को बदल लिया। इसके बाद खाते से करीब 12 हजार रुपये निकाल लिए।
शहर के ही मोहल्ला शांती नगर निवासी अजय कुमार पुत्र सूबेदार सिंह का कहना है कि रविवार को मोहल्ले में ही स्थित एटीएम मशीन से रुपये निकालने गया था यहां पर शातिर युवक ने एटीएम कार्ड की अदला बदली कर दी। फोन पर मेसेज आने के बाद सोमवार को बैंक से संपर्क किया तब एटीएम बदलने की जानकारी हो सकी। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। संवाद