फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रधान व उनके पंचायत सचिव पति पर धोखाधड़ी व गबन की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां थाने में इसी ब्लॉक क्षेत्र की एक ग्राम प्रधान और उसके पंचायत सचिव पति पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। धोखाधड़ी व गबन की यह रिपोर्ट अदालत के आदेश पर लिखी गई है।
विज्ञापन

गांव रामपुर निवासी मौहकम सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक कल्पना ग्राम पंचायत धौलेश्वर की प्रधान हैं। जबकि उनके पति मुनेश कुमार सकीट ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुटीना में ग्राम पंचायत सचिव पद पर तैनात हैं। इसी का फायदा उठाकर कल्पना ने झूठे अभिलेख व झूठे शपथपत्र का प्रयोग कर 2021 में हुए प्रधान चुनाव के दौरान नामांकन कर दिया। इसी झूठी जानकारी के आधार पर वह चुनाव जीत भी गईं। इसके बाद उन्होंने गरीब जनता के साथ विश्वासघात किया और अब तक 9 लाख रुपये से अधिक धनराशि ग्राम विकास योजना निधि से निकालकर गबन कर ली।
जानकारी मिलने पर मेरे पुत्र सुरेश चंद्र ने 2021 में ही डीएम व एसएसपी को शिकायत भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में न तो मुझे न्याय मिल रहा था और न आरोपियों को सजा ही दी जा रही थी। डीएम-एसएसपी को दोबारा शिकायत भेजने के बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि मामला अदालत के आदेश पर पंजीकृत किया गया है। विवेचना कर सच्चाई पता की जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान का कहना है कि झूठे तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में हम अपने सभी साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें