अक्षय तृतीया पर्व का असर मंगलवार को बाजारों में दिखाई दिया। बाजार बंदी
के बाद भी अधिकांश दुकानें खुली रहीं। सराफा बाजार में सुबह से ही ग्राहकों
की भीड़ रही। ज्वेलर्स के अनुसार इस दिन बिक्री अन्य दिनों से डेढ़ गुना
अधिक रही। कारोबारियों ने बताया तीन करोड़ रुपये से अधिक का सोना बिका।
दूसरी ओर, शादियोें की भी धूम रही। मंगलवार को शहर में ही 50 से ज्यादा
शादियां हुईं।
पर्व के उत्साह के आगे मंगलवार की बाजार बंदी बेअसर रही। कुछ खास बाजार
सुबह से ही खुले रहे। ग्राहक ही नहीं कारोबारी भी उत्साहित दिखाई दिए।
बाजार देर रात तक गुलजार रहे। सर्वाधिक भीड़ कपड़ा, सराफा बाजार,
आटो-इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर की दुकानों पर रही। आभूषण विक्रेताओं के यहां
देर रात तक खरीदारी जारी रही। अधिकांश लोगों ने रिंग, इयर रिंग, सोने के
सिक्के खरीद कर पर्व मनाया। बढ़ी मांग का असर भाव पर दिखाई दिया। दोपहर बाद
सोेने के भाव में ढाई से तीन सौ तक की वृद्धि हुई।
शुभ लगभन का इंतजार
ग्राहकों
को सोने की खरीदारी के लिए शुभ लगभन का इंतजार रहा। कुछ लोगों ने
पंडितों-ज्योतिषाचार्यों से शुभ समय पूछा। तो कुछ ने टीवी कार्यक्रमों के
सहारे जानकारी ली।
पर्व को लेकर उत्साहित लोगों ने स्वर्ण आभूषणों
की जमकर खरीदारी की। प्राकृतिक आपदा के चलते किसान और ग्रामीण ग्राहकों की
संख्या कम रही। दोपहर बाद सोने के भाव भी चढ़ते रहे।
- आनंद जैन, ज्वेलर, बाबूगंज
मंदी
झेल रहे बाजार के लिए अक्षय तृतीय पर्व सुखद रहा। अन्य दिनों की तुलना में
सवा-डेढ़ गुना कारोबार रहा। बाजार बंदी के चलते ग्रामीण-किसान ग्राहकों की
कमी रही।
- अमित चौहान, आभूषण विक्रेता, घंटाघर
सहालग के चलते
अक्षय तृतीया पर्व और भी अच्छा रहा। लोगों ने सोने की काफी खरीदारी की।
कुछ ने तो एक दिन पूर्व ही बुकिंग की डिलीवरी शुभ पर्व पर ली। ग्रामीणों ने
कम खरीदारी की।
- दिनेश अग्रवाल, आटो कारोबारी, जीटी रोड असरौली