फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश से भरा ट्रक पलटा

Tue, 21 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह शहर से आगरा की ओर तस्करी को ले जाई जा रहे गोवंश से भरा ट्रक कोतवाली देहात के पास बेरीकेटिंग को तोड़ता हुआ आगे निकल गया। पुलिस को देख घबराया चालक आगे जाकर ट्रक से कूद पड़ा, वहीं ट्रक खेत में जा पलटा। इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए। ट्रक में लदे गोवंश में सात गाय व एक बछड़ा मर गया। पुलिस ने 12 जीवित गायों व दो बछड़ों को बचा लिया, जिन्हें जीटी रोड स्थित गौशाला भेज दिया। मामले की रिपोर्ट पुलिस ने अज्ञात वाहन स्वामी व चालक के खिलाफ दर्ज की है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सात बजे गोवंश से भरे ट्रक पुलिस को सूचना पर पुलिस ने बेरीकेटिंग कर दी। ट्रक चालक ने अपने आप को फंसता देख ट्रक तेजगति से चलाते हुए बेरीकेटिंग को तोड़ते हुए आगरा की ओर भागने लगा। यह देख पुलिस ने ट्रक की घेराबंदी शुरू कर दी। आगरा रोड पर लापरवाही से चल रहे ट्रक से अन्य वाहन स्वामी सकते में आ गए। पुलिस की गिरफ्त में आता देख चालक ट्रक से कूदकर भाग गया। इससे ट्रक गांव चमकरी से कुछ आगे रोड के किनारे खेत में पलट गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक में से 12 गाय व दो बछड़ों को बाहर निकाला और गौशाला के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें