फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खारे पानी से मिलेगी मुक्ति...150 करोड़ से घर-घर पहुंचेगा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। वर्षों से खारे पानी की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों को जल्द ही शुद्ध पेयजल मिलेगा। इसके लिए 150 करोड़ रुपये की लागत से गंगाजल परियोजना शुरू होने जा रही है। इसके तहत 45 बीघा भूमि पर 100 मिलियन लीटर क्षमता का जलाशय और अत्याधुनिक ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जल निगम और नगर पालिका के अधिकारियों ने जलेसर-निधौली मार्ग स्थित गांव हसनगढ़ में प्रस्तावित भूमि का सर्वे और पैमाइश की।
परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी गुजरात की कार्यदायी संस्था आरएंडबी कंपनी को सौंपी गई है। योजना के तहत पानी के स्रोत से जलेसर तक 35 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। नगर में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नई पाइपलाइन डाली जाएगी और 3 नई पानी की टंकियों का निर्माण कराया जाएगा।
जल निगम के अधिशासी अभियंता तारिक अली को परियोजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। सर्वे के दौरान अधिशासी अभियंता जोगिंद्र सिंह, अवर अभियंता कौशल किशोर, चेयरमैन प्रतिनिधि संजीव कुमार वर्मा, ईओ प्रद्युम्न कुमार और सत्यपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें