फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 58 भारी वाहनों का पंजीकरण होगा निरस्त

Wed, 18 Jun 2025 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में यातायात नियमों को धता बताकर चलने वाले 58 वाहनों के पंजीकरण को निरस्त करने के लिए यातायात प्रभारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को पत्र लिखा है। इन सभी वाहनों पर 5 से अधिक चालान हो चुके हैं। दो वाहन ऐसे भी हैं जिनके ऊपर 100 से अधिक चालान हैं, जो अभी तक जमा नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


लोग वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन नहीं करते, जिसकी वजह से अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए समय-समय पर जिले में जागरूकता अभियान चलाया जाता है। फिर भी कुछ वाहनों के चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। ऐसे ही लापरवाह चालकों की मनमानी के चलते बस स्टैंड के आसपास व शहर के कल्याण सिंह मार्ग ठंडी सड़क पर दिन भर जाम जैसे हालात रहते हैं।

यातायात प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि लोगों को राहत देने के लिए ऐसे वाहनों का चालान किया जाता है। मगर फिर भी चालक नहीं मानते और लापरवाही करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को 5 से अधिक चालान न जमा करने वाले 58 भारी वाहनों के पंजीकरण को निरस्त करने के लिए एआरटीओ को पत्र लिखा है। यह भी बताया कि 2 वाहन तो ऐसे हैं जिनके ऊपर 100 से अधिक चालान बाकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें