फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही बरतने पर होगी सेवा समाप्त

Wed, 18 Jun 2025 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लाभार्थियों की केवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही बरतने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं काे हिदायत जारी की गई है। 5 दिन के अंदर शत प्रतिशत कार्य नहीं करती हैं तो उनका जून का मानदेय रोक दिया जाएगा। साथ ही सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विकास पुष्टाहार कार्यक्रम के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पुष्टाहार पाने वाले बच्चों, धात्री महिलाओं व गर्भवती का चेहरा प्रमाणीकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्य जुलाई से पहले ही पूरा करना है। जिन लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण होगा, जुलाई में उन्हें ही पुष्टाहार वितरित किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सिंह ने चेतावनी देते हुए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5 दिन के अंदर कार्य पूर्ण करने को कहा है। कहा कि पांच दिन में शत प्रतिशत कार्य नहीं किया तो सेवा समाप्ति के लिए तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें