फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकृत व्यापारियों को मिलेगा दुर्घटना बीमा

Sat, 06 Feb 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकृत व्यापारियों को मिलेगा दुर्घटना बीमा
विज्ञापन

नगर के कम्यूनिटी हाल में वाणिज्य कर विभाग ने पंजीकरण शिविर लगाकर व्यापारियों का पंजीकरण किया। पंजीकरण शिविर में 19 व्यापारियों ने अपने व्यापार का पंजीयन कराया। इन सभी व्यापारियों को टिन नंबर जारी किया गया।
असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य एम के शुक्ला ने बताया कि नगर के सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान का पंजीयन अवश्य कराएं। जिससे वह पंजीकृत व्यापारियों की श्रेणी में आए और उनके योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि पंजीकृत व्यापारी को ही दुर्घटना बीमा एवं अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा। वाणिज्य कर अधिकारी डीडी तिवारी ने बताया कि आनलाइन पंजीकरण शिविर में 19 व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान के पंजीयन के लिए आवेदन किया। इन सभी 19 व्यापारियों को टिन नंबर जारी किया गया। इन सभी व्यापारियों को डाक द्वारा पंजीयन प्रमाण पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से आव्हान किया कि  वह कार्यालय में आकर भी अपने व्यापार का पंजीयन करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के दौरान विनोद यादव, मोहम्मद जमीरूल, सतेंद्र सिंह, अवशेष कुमार, एके विंदल, साकेत विंदल, आरके बिड़ला, संजय गोयल, प्रदीप अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, मोहित डांगरा आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें