अतरौली मार्ग पर तैयबपुर कमालपुर मोड़ पर रात्रि लगभग एक बजे सीमेंट से भरा हुआ ट्रक पलट गया। ट्रक पलटता हुआ सड़क के किनारे बनी खाई में जा गिरा।
अलीगढ़ से जैथरा की ओर जा रहा ट्रक कमालपुर मोड़ पर पहुंचा तभी अचानक मार्ग पर नील गायों का झुंड आ गया। ट्रक चालक ने नील गाय को बचाने का प्रयास किया, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक ज्ञानेंद्र ने उसे नियंत्रित करने का काफी प्रयास किया, लेकिन ट्रक नियंत्रित नहीं हो सका। ट्रक सड़क की पुलिया तोड़ते हुए खाई में जाकर गिर गया। ट्रक के पलटते समय ट्रक चालक उसकी खिड़की से बाहर निकल कर गिर गया। ट्रक की खाई में गिरते ही जोर से अवाज हुई। पास के गांव के ग्रामीण एकत्रित होकर रात्रि में ही मौके पर पहुंच गए। मार्ग पर गश्त कर रही पुलिस ने हादसा देखा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ट्रक चालक ज्ञानेंद्र के भी घायल हो गया।
ट्रक का शीशा टूटने बचा चालक
जिसको राखें साईयां मार सके न कोय। यह कहावत हादसे में चरितार्थ हुई। जब ट्रक की स्टेयरिंग फेल होकर ट्रक पलटा तो उसकी खिड़की का शीशा टूट गया, इससे वह दूसरे पलटे से पहले ही ट्रक से छिटक कर दूर जा गिरा। जिससे उसके हल्की चोट आ गईं, लेकिन वह बच गया।