राज्य महिला आयोग की सदस्य अशोक पांडेय ने गुरुवार को लोक निर्माण के गेस्ट हाउस में शासन द्वारा संचालित महिलाओं के लिए योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को दिया जाए। कोई भी लाभार्थी इससे वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र लड़की, महिला को योजनाओं का लाभ मिले। शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रखी हैं। इसमें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पुत्री शादी अनुदान, पारिवारिक लाभ योजना, कानूनी सहायता के लिए आर्थिक सहायता आदि हैं। जनपद में 24082 को वृद्धा पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना के तहत 1456 लाभार्थियाें को, 14185 विधवा व 9485 को विकलांग पेंशन आदि मिल रही हैं। समाजवादी पेंशन के लिए 30496 पात्र लाभार्थियाें का चयन किया गया है। छात्रवृत्ति की फीडिंग की जा चुकी है। शीघ्र ही खातों में धनराशि आ जाएगी। उन्हाेंने निर्देश दिए कि स्कूलों में मिड-डे मील आदि का वितरण सही तरह से कराया जाए। सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।