फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवती से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील फोटो-वीडियो, किया वायरल

Wed, 23 Sep 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। युवती ने आरोपी पर अलग-अलग तिथियों और स्थानों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और बाद में उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल कर दिया। साथ ही आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अनिल निवासी मूसेपुर थाना निगोहरा जिला आगरा ने अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। आरोप है कि बाद में उसने इन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली।
न्यायालय के आदेश के बाद थाना मिरहची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि पुलिस वायरल फोटो-वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही लगाए गए अन्य आरोपों के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें