एटा। थाना सकरौली में एक व्यक्ति ने भोजेंद्र प्रताप उर्फ शिवा निवासी गेहला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपी ने नाबालिग पुत्री को मकान में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित ने बताया कि भोजेंद्र प्रताप उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ पुराने मकान में ले गया। वहां पुत्री को धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पुत्री किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में जानकारी दी। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है ।