एटा। पति की गंदी आदतों से तंग आकर महिला ने पति ससुर समेत चार ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली नगर में एक विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति शशांक रतन निवासी जिला बरेली एक साल से अप्राकृतिक कृत्य कर परेशान कर रहा है। विरोध करने पर मारपीट करता है। यातनाओं से परेशान होकर विवाहिता ने अन्य ससुरालीजनों से पति की शिकायत की तो उसे समझने के बजाए ससुर ने एक दिन उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
ससुरालीजनों की हरकतों का जिक्र मायके वालों से किया तो उन्होंने ससुरालीजनों को समझाने के प्रयास किया। लेकिन किसी के भी व्यवहार में बदलाव नहीं आया। महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।