गांव जैनपुरा में रामकथा आयोजन करा रहे लोगों से वार्ता करतीं एसडीएम व सीओ।
- फोटो : गांव जैनपुरा में रामकथा आयोजन करा रहे लोगों से वार्ता करतीं एसडीएम व सीओ।
जलेसर। थाना क्षेत्र के गांव जैनपुरा में पुलिस बल की सुरक्षा में सोमवार को रामकथा का आयोजन शुरू हुआ। दलित समाज के लोगों ने रविवार को कलश यात्रा रोकी थी। तनाव और हंगामे की आशंका पर पंडाल में पुलिस तैनात रही।
जैनुपरा गांव में सभी लोग मिलकर रामकथा का आयोजन करा रहे हैं। रविवार को कलश यात्रा को दलित समाज के रोके जाने पर तनाव पैदा हो गया था। जिसको एसडीएम भावना विमल और कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने पहुंचकर लोगों को समझाया। इसके बाद कलश यात्रा निकल सकी। कलश यात्रा के बाद सोमवार से रामकथा का आयोजन शुरू हुआ।
रामकथा में कोई हंगामा न हो इसके लिए पुलिस फाेर्स तैनात किया गया है। एसडीएम और सीओ ने भी पहुंचकर हालात देखे और लोगों से वार्ता की। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि रामकथा में किसी प्रकार का बवाल होने पर दोनों पक्षों को चेतावनी दी गई है। अब गांव में पूरी तरह शांति है।