फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: राजू राम रतन पद से हटाए, अरविंद को बनाया जलेसर विस क्षेत्र प्रभारी

Sun, 16 Mar 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बसपा में लगातार फेरबदल और उठापटक चल रही है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत जलेसर विस क्षेत्र प्रभारी पद से राजू राम रतन को हटाकर अरविंद कुमार जाटव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि राजू राम रतन जलेसर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी अध्यक्ष ने इसमें परिवर्तन करते हुए उन्हें पदमुक्त कर दिया है। अब जलेसर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अरविंद कुमार जाटव को बनाया गया है। वहीं अलीगढ़ मंडल के मुख्य मंडल कोआर्डिनेटर पर भी बदलाव किया गया है। इस पद को संभाल रहे अनिल कुमार भास्कर को हटाकर पूर्व मंत्री राजवीर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि नए पदाधिकारियों की ऊर्जा और अनुभव का सभी को लाभ मिलेगा और पार्टी तेजी से आगे बढ़ेगी। विजय बहादुर सिंह, दीपक यादव बॉबी, गुलशेर सिद्दकी, रामदास सविता, रमेश जाटव, विजय भारती आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें