फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को बूंदाबांदी से मौसम हुआ और सर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/कासगंज। शनिवार दोपहर अचानक बूंदाबांदी होने से मौसम और अधिक सर्द हो गया। सूर्य देव ने सुबह से ही बादलों की ओट में छिपे रहे। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव व रूम हीटर का सहारा लिया।
विज्ञापन

एटा में शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 19 दर्ज किया । इसी तरह कासगंज में भी न्यूनतम पारा 5 डिग्री तथा अधिकतम पारा 16 डिग्री तक रहा। कॉलेजों में जैसे बूंदाबांदी शुरू हुई तो छात्रों की छुट्टी कर दी गई, वहीं शिक्षक भी घरों को रवाना हो गए। इसके अलावा नगर पालिका द्वारा जलाए जा रहे अलाव धोखा दे गए। चौराहा और तिराहा पर अलाव जलते नजर नहीं आए। अलीगंज चौराहा, पटियाली गेट, पीपल अड्डा, कचहरी चौराहा, शिकोहाबाद चौराहा पर अलाव नजर नहीं आए।
स्वेटर, टोपा, मफलर की बिक्री बढ़ी: सर्द मौसम में अचानक इजाफा से स्वेटर, टोपा, दस्ताने और मफलर आदि की बिक्री में इजाफा हुआ है। सर्द हवा से चेहरे को ढंकने के लिए लोगों इनकी खरीदारी की, जबकि गांधी मार्केट के समीप कंबल के सजे फड़ पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

जलेसर में जलवाए गए अलाव : जलेसर में शनिवार को प्रात: काल से ही कोहरा छाया रहा, वहीं 10 बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी ने बाजारों में सन्नाटा कर दिया। नगर पालिका द्वारा नगर में दर्जनों स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें