फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने को लेकर हुए विवाद में सिर में चोट पहुंचाकर हत्या

विज्ञापन
मृतक धीरेंद्र फाइल फोटो । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए शुक्रवार को घर से बुलाकर ले गए युवक की शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर परिजन आ रहे थे तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के ससुर की ओर से गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र के गांव ज्यूरी निवासी धीरेंद्र 28 पुत्र सत्य सिंह के सिर में चोट पहुंचाकर शुक्रवार की सुबह हत्या कर दी गई। मृतक के ससुर ने बताया है कि गांव के ही पप्पू व हजारी पुत्रगण चतुरी सिंह, विजय सिंह पुत्र रामदास और कमलेश पुत्र हाकिम सिंह शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे धीरेंद्र को गांव के बाहर खेत पर लगे इंजन की झोंपड़ी में ले गए थे। यहां पर नववर्ष का जश्न मनाने के लिए शराब पी गई, इसके बाद किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर धीरेंद्र के सिर में चोट पहुंचाकर घायल कर दिया और चारों लोग वहीं पड़ा छोड़कर भाग गए।
उनका कहना है कि गांव का ही लड़का टिन्नी उधर से निकला तो घायल पड़े धीरेंद्र के बारे में जानकारी दी गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। शव के लेकर गांव पहुंच गए और पुलिस को खबर दी गई। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह ने बताया है कि शराब पीने को लेकर कहासुनी होना परिजनों की ओर से बताया गया है, मौके पर शराब के गिलास और टूटी हुई बोतल पड़ी मिली हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें