अच्छी बारिश न होने पर गांव रम्पुरा में साधु नागा बाबा ने चहुंओर अग्रि जलाकर तप पर बैठ गए हैं। चार दिन से बरसात के लिए तप चल रहा है। उनका कहना है कि जब तक बारिश नहीं होती है वह यहां से हटेंगे नहीं।
बता दें कि गत वर्ष भी सूखे की हालात रहे थे। वर्षा न होने के कारण किसानों को लाखों रुपये का डीजल खर्च करना पड़ा था। केंद्र सरकार द्वारा भेजी सूखा राहत एक वर्ष के उपरांत भी नहीं मिल पाई है और पुन: मौजूदा वर्ष में भी सूखे के आसार बनते जा रहे हैं। वर्षा न हो पाने के चलते मौजूदा समय में धान एवं बाजरा की फसल चौपट होने के कगार पर पहुंच गई हैं। नागा बाबा गोपाल दास ने बताया कि वह तो साधु हैं। पिछले वर्ष भी सूखे के हालात थे। जानकारी मिलने पर तप पर बैठे हैं। तेज वर्षा होने एवं सूखे के हालात सुधरने के उपरांत ही यहां से हटेंगे।