फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से शहर बन गया ताल-तलैया

विज्ञापन
घंटा घर बाजार में हुए जलभराव से गुजरते लोग- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बुधवार की दोपहर के बाद एक घंटे हुई झमाझम बारिश से लोेगों को गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन शहर में जलभराव से लोग परेशान हो गए। इस दौरान रेलवे रोड, ठंडी सड़क, प्रेम नगर चौराहा, मेहता पार्क, कटरा मोहल्ला, शिकोहाबाद रोड आदि स्थानों पर पानी भरने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर में बुधवार को सुबह से ही बादल छाये रहे। दोपहर करीब 2 बजे अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से शहर के जीटी रोड से लेकर गली मोहल्ला तक पानी से भर गए। शहर के प्रमुख बाजार हाथी गेट और घंटाघर में पानी भरने से लोगों को गंदे पानी में से होकर गुजरना पड़ा। वहीं नई बस्ती, प्रेम नगर, पोता का नगला आदि इलाकों में पानी भर गया, इससे इन मोहल्लों के लोग घरों में कैद होकर रह गए।
ठंडी सड़क और रेलवे रोड का बुरा हाल
सीवर लाइन की खोदाई के चलते शहर की दो प्रमुख सड़कें ठंडी सड़क और रेलवे रोड पर मिट्टी बिखरी पड़ी हैं। इससे कीचड़ और दलदल में दोपहिया वाहन चालक, जहां फिसलते नजर आए, वहीं बड़े वाहन इनमें फंस गए। वहीं, जीटी रोड स्थित डॉ. हरिओम गुप्ता के बराबर वाली गली के मुहाने पर नाले का पत्थर धंस जाने से पूरी गली में पानी भर गया और आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें