फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव से हुई लोगों को दिक्कत

विज्ञापन
सिविल लाइन मार्ग में बारिस से हुए जल भराव से गुजरते वाहन- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर में बृहस्पतिवार को देर रात बिजली कड़कने के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश शुक्रवार की दोपहर तक जारी रही। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। कई जगहों पर ओले भी गिरे। जिससे सरसों और तबांकू की फसल को नुकसान होने की अशंका है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव पर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात से बारिश होती रही, दिन में भी रुक-रुक कर बारिश होने से शहर की सड़कें, गली-मोहल्लों में कीचड़ हो गई, जिससे लोगों का आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। गांधी मार्केट, रेलवे रोड, बिलराम गेट, कैलाश गंज रोड, गंगेश्वर कॉलोनी, लवकुश नगर सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया।
जिले के चमकरी, सकीट और शिकोहाबाद रोड के आसपास के गांव में ओले भी गिरे। सुबह से घने बादल छाए रहे और हल्की फुहारों के साथ ही बारिश शुरू हो गई। सुबह बच्चे भीगते हुए स्कूल गए। करीब साढ़े दस बजे तक बारिश होने से ठंड बढ़ गई। तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 13 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

जलभराव में डूबी नगर पालिका
नगर पालिका परिसर में पानी पानी भर गया। इससे परिसर में पड़ा कूड़ा पानी में तैरने लगा। कर्मचारियों को भी निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। साथ ही बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट परिसर आदि में दिन भर पानी भरा रहा।
स्कूल कॉलेज में भरा पानी
बारिश से स्कूल, कॉलेज में जलभराव हो गया जिससे बच्चों को छुट्टी होने के बाद निकलना मुश्किल हो गया। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में बारिश से मैदान में पानी भर गया। बच्चे मैदान में भरे पानी से निकलने को मजबूर हुए।
मिट्टी बन गई कीचड़
शहर की सड़कों और मोहल्लों में सीवर लाइन पाइप डालने का कार्य चल रहा है। बारिश की वजह से पड़ी मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई है। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
वाटर प्रूफ रैन बसेरा की खुली पोल
बारिश ने वाटर प्रूफ रैन बसेरा की पोल खोलकर रख दी। शुक्रवार को हुई बारिश से बस स्टैंड पर पालिका की तरफ से बनाए अस्थाई रैन बसेरा में पानी टपकने लगा। बसेरा के अंदर हालत यह थी कि रजाई, गद्दे भीग गए।
व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
सड़क पर पानी भरे रहने से कैलाश गंज रोड पर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप था कि सड़क पर पानी भर जाता है। इसके साथ पालिका कूड़ा सड़क पर डाल जाती है, जिससे ग्राहक दुकानों पर नहीं आ पाते हैं। कैलाश, मोहम्मद शमीम, रहमान, मोनू आदि व्यापारियों ने सड़क की सफाई कराने की मांग की है।
जैथरा में रुक-रुक कर हो रही बारिश से रास्तों में कीचड़ हो गई हैं। बेमौसम बारिश सर्दी बढ़ गई है। स्कूली बच्चे घरों में ही रहे। स्कूल संचालकों ने स्कूलों में अवकाश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें