फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कबाड़ गोदाम पर छापा, 1.25 करोड़ का माल सीज

Tue, 31 Dec 2024 05:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में जीटी रोड स्थित एक बड़े कबाड़ गोदाम पर जीएसटी की टीम ने सोमवार को छापा मारा। माल के अभिलेख न मिलने पर करीब 1.25 करोड़ का माल सीज कर दिया। कार्रवाई करीब 4 घंटे तक चली। इस दौरान अन्य कबाड़ व्यापारियों की भी धड़कनें बढ़ती रहीं।
विज्ञापन

जीटी रोड पर जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज के पास कबाड़ गोदाम संचालित है। इसमें गुप्ता स्क्रैप डीलर और गुप्ता एंड संस स्क्रैप डीलर नाम से दो फर्में पंजीकृत हैं। इस पर बड़े स्तर पर कबाड़ का काम होता है। वाहनों को काटकर कबाड़ की खरीद फरोख्त की जाती है। यहां गड़बड़ी की सूचना पर सोमवार को अलीगढ़ की जीएसटी एसआईबी टीम पहुंची। एटा के विभागीय अधिकारियों और कोतवाली नगर से पुलिस बल को साथ लेकर छापा मारा। करीब 4 घंटे तक गोदाम के अंदर अधिकारी जांच-पड़ताल करते रहे। अभिलेखों में दर्ज स्टॉक से अधिक माल मौके पर पाया गया।
सहायक आयुक्त जीएसटी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि फर्म पर स्क्रैप की जांच की गई। स्टॉक और अभिलेख देखे गए। खामियां पाए जाने पर करीब 1.25 करोड़ रुपये का माल सीज किया गया है। व्यापारियों को 2 जनवरी को अभिलेखों सहित बुलाया गया है। मिलान करने पर यदि कमी पाई जाती है तो पैनल्टी और टैक्स की कार्रवाई की जाएगी। टीम में अलीगढ़ से एसआईबी की संयुक्त आयुक्त रेनू कुमारी, सहायक आयुक्त शिव कुमार सिंह, एटा से डीसी राकेश प्रताप राव, एसी सुशील कुमार, प्रिया गर्ग, राज्य कर अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह और सतीश कुमार अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें