फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा के जलेसर में सराफ से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने बोला हमला; मारपीट कर किया लहूलुहान

Tue, 31 Dec 2024 02:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जलेसर-हाथरस मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने सराफ से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मारपीट कर सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। 

 
विज्ञापन
पीड़ित का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के  जलेसर कोतवाली क्षेत्र के जलेसर-हाथरस मार्ग स्थित गांव महानमई से सोमवार शाम जलेसर आ रहे सराफ पर दो बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। तमंचे की बट से प्रहार कर लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन




कस्बे के मोहल्ला सरस्वती धाम निवासी नरेंद्र ने बताया कि ग्राम महानमई में सराफा की दुकान करता है। सोमवार शाम करीब 5 बजे अपनी दुकान से जलेसर स्थित घर के लिए चला था। पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर चार लोग आए और गांव तिसर्रा के पास रुकवाकर तमंचे की बट से सिर में प्रहार कर थैला छीन लिया। इसमें लगभग 2 तोला सोने के आभूषण तथा आधा किलो चांदी की पायल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही सीओ नीतीश गर्ग व कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पीड़ित व अन्य लोगों से बातचीत कर बयान लिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। मुकदमा पंजीकृत करवाई की जा रही है। इसी के साथ ही घटना के खुलासे के लिए दो टीम लगा दी गई हैं, जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें