फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दतेई में अवैध खनन पर छापा, जेसीबी मशीन-डंपर सीज

Thu, 18 Apr 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव दतेई में अवैध खनन किए जाने की सूचना जिला प्रशासन को दी गई। आला अधिकारियों के आदेश पर राजस्व और पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारा। खनन में इस्तेमाल की जा रही एक जेसीबी मशीन और बिना नंबर के तीन डंपर सीज किए हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी के निर्देश पर नायब तहसीलदार मारहरा सुशील कुमार राजपूत, खनन निरीक्षक सुरेश कुमार एवं मिरहची थाना प्रभारी केके लोधी पुलिसबल सहित बृहस्पतिवार को गांव में पहुंचे। यहां मिट्टी का खनन चल रहा था। मौके से जेसीबी मशीन, तीन डंपर पकड़कर मिरहची थाने पर पहुंचाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान खनन कर रहे लोग खनन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें