फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एएसडीएम को फोन पर धमकी देकर मांगे 5 लाख

Thu, 18 Apr 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आम आदमी को छोड़िए साइबर ठग जिले के अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। जिले में तैनात अपर उपजिलाधिकारी वेदप्रिय आर्य से एक व्यक्ति ने फोन कर 5 लाख रुपये की मांग की। इसके लिए सचिवालय में उनकी शिकायत आने का हवाला दिया। जांच और कार्रवाई का खौफ दिखाया। एएसडीएम ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक एएसडीएम के पास 10 अप्रैल को एक नंबर से लगातार कॉल आ रही थी 17 अप्रैल को फिर से नंबर से कॉल आई। फोन उठाने पर कॉल करने वाले ने खुद को एएसडीएम का हितैषी अजय आर्य बताया। कहा कि तुमने जिले में तैनाती के दौरान काफी गलत, उत्पीड़न कर कार्य किए हैं। दिल्ली सचिवालय में तुम्हारे खिलाफ शिकायत आई है। जिसकी केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से जांच कराई जाएगी या मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अगर बचना चाहते हो तो 5 लाख रुपये खाते में डाल दो। अन्यथा मुकदमे में फंसाकर केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच कराई जाएगी। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी का कहना है कि सायबर क्राइम टीम के जरिए मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द अपराधियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें