एटा। मारहरा क्षेत्र में फरीदपुर के पास झाड़ियों में बड़े स्तर पर जुआ चल रहा था। सूचना पर थाना पुलिस ने शुक्रवार को जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 12 और कस्बे से चार जुआरी पकड़े। जबकि एक अन्य फड़ से चार जुआरी पकड़े गए। वहीं राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों स्थानों से करीब 63 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
मारहरा थाना के एचएसओ रामकेश राजपूत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। देकर वहां से आरोपी भागने लगे। मौके पर 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 59 हजार 200 रुपये बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इससे पहले वह पड़ोस के थाना क्षेत्र में ही जुआ खेला करते थे। वहीं कस्बे से पुलिस ने एक स्थान पर छापा मारा जहां से चार जुआरी पकड़े। वहां से पुलिस को 1190 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। राजा का रामपुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात पांच आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा। जिनसे 2670 रुपये बरामद किए गए।