फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खाद, बीज और कीटनाशक की दुकानों पर छापा, 18 को नोटिस

Tue, 06 Aug 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
 छापामारी के दौरान जिला कृ​​षि अ​धिकारी टीम के साथ दुकान का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : छापामारी के दौरान जिला कृ​​षि अ​धिकारी टीम के साथ दुकान का निरीक्षण करते हुए।
विज्ञापन
एटा। वर्तमान में खरीफ की फसलों में उर्वरक, कीटनाशक और बीजों की बुवाई चल रही है। शासन स्तर से मंगलवार को छापा मारने के निर्देश मिले तो कृषि अधिकारी टीमों के साथ निकल पड़े। कुछ दुकानदार टीमों में देखकर प्रतिष्ठानों को बंद कर भाग गए। जबकि कुछ के पास स्टॉक और दस्तावेज नहीं मिलने पर 18 को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

तहसील जलेसर में जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मनवीर सिंह ने वरिष्ठ सहायक जितेंद्र सिंह और अमित कुमार बालियान के साथ दुकानों पर छापे मारे। गांव कोसमा स्थित मां कैलाशी खाद बीज भंडार और कुशवाह खाद बीज भंडार के दुकानदार टीम को देखकर अपने प्रतिष्ठान बंद करके भाग गए। दोनों को नोटिस जारी किए गए हैं। जबकि स्वास्तिक एग्रो सीड़स कंपनी, याशिका हाईब्रिड सीड्स, शिव कृषि रक्षा केंद्र जिनावली अवागढ़, बाबा जाहरवीर कृषि सेवा केंद्र चुरथरा को स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराने पर नोटिस दिए गए हैं।
जबकि संगम खाद भंडार चुरथरा, आकांक्षा ट्रेडर्स कोसमा, अशोक खाद बीज भंडार जलेसर, आधुनिक कृषि सेवा केंद्र जलेसर से खाद के नमूने लिए गए हैं। इसके साथ ही उप कृषि निदेशक रोताश कुमार ने तहसील सदर में छापा मारकर बालाजी ट्रेडर्स मिरहची, अंशिका खाद भंडार मिरहची, जनता खाद भंडार मिरहची, संतोष खाद भंडार मारहरा, ओम कृषि सेवा केंद्र मारहरा, देव कृषि प्रगति केंद्र मारहरा, राजपूत ट्रेडर्स मारहरा, हरिओम खाद भंडार मारहरा, राजपूत ट्रेडर्स कासगंज रोड और न्यू वर्मा बीज भंडार कासगंज रोड को नोटिस जारी किए गए हैं। इनके पास खाद-बीज का स्टॉक नहीं मिलने पर नोटिस देकर जबाव मांगा गया है। जब कि तहसील अलीगंज में अपर जिला कृषि अधिकारी अमित चौरसिया की टीम ने छापे मारे गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन और जिलाधिकारी के निर्देशन पर जिला भर में छापे मारे गए, दुकान बंद कर भागने वालों के खिलाफ, स्टॉक रजिस्टर व दस्तावेज पूरी नहीं होने पर 18 नोटिस किए गए हैं। खाद और बीज के नमूने भी भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें