फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खाद-बीज की 8 दुकानों पर छापा मारा, 5 को नोटिस

Wed, 18 Jun 2025 10:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को कस्बा जलेसर में खाद-बीज व कीटनाशक की दुकानों पर छापा मारकर कार्रवाई की। खाद-बीज के 3 नमूने भरे। 2 दुकानदारों को अभिलेख अपूर्ण होने पर व 3 दुकानदारों को दुकान बंद कर भाग जाने पर नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को जलेसर क्षेत्र में अभियान चलाकर खाद-बीज की दुकानों पर छापा मारा। उप कृषि निदेशक सुमित कुमार पटेल व जिला कृषि डॉ. मनवीर सिंह ने उपलब्ध स्टाॅक का भी निरीक्षण किया। खाद-बीज सहित कीटनाशक के 3 नमूने जांच के लिए जुटाए।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान दुकान बंद कर भागे बांके बिहारी खाद बीज भंडार सकरौली, सनी दवा फर्टिलाइजर इसौली चौराहा, अजय खाद बीज भंडार इसौली चौराहा को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में ऐसी कार्रवाई होती रहेगी। निरीक्षण के दौरान मै. शर्मा खाद भंडार सराय नीम, युग खाद बीज भंडार सकरौली, शिव शक्ति एग्रो एजेंसी इसौली चौराहा जलेसर से खाद व कीटनाशक के 3 नमूने लिए गए हैं। अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर युग खाद भंडार सकरौली जलेसर, लक्ष्मी खाद बीज भंडार इसौली चौराहे को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें