एटा। घर पर कहासुनी हो जाने के बाद एक महिला ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी होते ही परिजन उसको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव भमोरा निवासी आरती देवी ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि मंगलवार रात घर पर किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई। जिसके बाद वह गुस्सा होकर कमरे के अंदर चली गई। काफी देर तक जब बाहर नहीं निकली तो परिजन कोेे चिंता हुई। कमरे के अंदर जाकर देखा तो आरती दुपट्टे के फंदे पर कुंदे से लटक रही थी। यह देखकर परिजन के होश उड़ गए। पति व अन्य लोगों ने दरवाजा तोड़कर आरती को फंदे से उतारा।
इसके बाद रात करीब 1.20 बजे उसको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। किसी प्रकार की कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल की जाएगी।