फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज तिलक के साथ रामलीला का समापन

Sat, 22 Oct 2016 11:46 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
राज तिलक के साथ रामलीला का समापन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर के सैनिक पड़ाव में चल रहे रामलीला महोत्सव का शुक्रवार रात समापन हुआ। मुख्य अतिथि जिला जज ओपी अग्रवाल ने भगवान राम और सीता स्वरूप की आरती उतारी। उन्हाेंने रामलीला मंडल के कलाकारों और सहयोगियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रामलीला समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला जज ओपी अग्रवाल ने कहा कि रामलीला महोत्सव हमारी संस्कृति के परिचायक होते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए रामलीला कमेटी को धन्यवाद और बधाई भी दी। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण चतुर्वेद रामलीला मंडल के कलाकारों को सम्मानित किया गया। महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली नगर प्रभारी को सम्मानित किया गया।

रामलीला कमेटी अध्यक्ष शशिवेंद्र पाल सिंह, अनिल शर्मा वैरागी, दीपांकर सिंह एडवोकेट, नलिन राज गुप्ता, स्वयं प्रकाश गौड़, उमाशंकर गिरि, दिनेश उपाध्याय, ग्रीश मिश्रा, नीरज गुप्ता, गोविंद, अतुल महाजन, निखिल चौधरी, शशि किशोर सक्सेना, प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें