फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई का तिलक कर कलाई पर बांधा प्यार का संसार

विज्ञापन
निधौली कलां में कोरोना योद्धा पुलिसकर्मी को राखी बांधती बच्ची। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनें अपने भाइयों को रोली और अक्षत का तिलक लगाकर उनकी कलाई पर प्यार रूपी राखी को बांधा। इसके बाद उन्होंने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने भगवान से भाई के लिए लंबी आयु की कामना की। इस दौरान सुबह से ही बच्चे कलाई पर राखी बंधवाने के लिए लालायित दिखे। रक्षाबंधन पर सुबह से ही घरों में चहल-पहल शुरू हो गई थी। सबसे ज्यादा जोश छोटे बच्चों में देखने को मिला। वह नए कपड़े पहनकर राखी बंधवाने को उत्सुक रहे।
इस दौरान छोटे भाइयों ने राखी बंधवाने के बाद बहनों के पैर छूकर जहां आशीर्वाद लिया, वहीं उन्हें बतौर गिफ्ट नकद रुपये या अन्य सामान प्रदान किया।वहीं बहनों ने भी उन्हें मिठाई खिलाई। साथ ही उन्हें चॉकलेट भी दिया। महिलाओं ने घरों में रक्षाबंधन का पूजन किया। दीवार पर आकृति बनाकर पूजन के साथ ही वहां सूत से बनी राखीं चिपकाईं। ठाकुुरजी को भी रक्षासूत्र बांधा गया। घर-घर में पकवान बनाए। पूड़ी, कचौड़ी, खीर, हलवा, घेवर और फैनी से पूजन कर कर भगवान भोग लगाया और इसके बाद पूरे परिवार ने साथ बैठ व्यंजनों का आनंद लिया।
विज्ञापन

-------------------------
चॉकलेट, च्यवनप्राश खिलाया
राजा सकट सिंह की नगरी सकीट में रक्षाबंधन पर बहनों ने इस बार घेवर और मिठाई की जगह भाइयों को चॉकलेट व च्यवनप्राश खिलाया। इससे उनके भाई अपनी इम्युनिटी बढ़ाकर कोरोना संक्रमण से बचे रहें।
बाइकों से पहुंचे ससुराल
कोरोना संक्रमण के चलते अधिकतर लोग बसों से यात्रा करने से बचते नजर आए। इस दौरान कई लोग बाइक से अपनी ससुराल गए। इससे सड़कों पर अधिकतर बाइक ही नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें