फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से निपटने को बनाए पंपिंग स्टेशन

विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा बनाया गया पंपिंग स्टेशन । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए चार पंपिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें दो स्थायी व दो अस्थायी पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराया गया है। करीब ढाई लाख की लागत से इन्हें तैयार किया गया है।
विज्ञापन

शहर में बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। हर गली सड़क पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। इनके अलावा कुछ इलाकों में यह समस्या स्थायी है। इसको लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा चार पंपिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इससे पानी की निकासी की जाएगी।
इसमें एक स्थाई पंपिंग स्टेशन जेल रोड स्थित पुलिस लाइन के सामने और दूसरा पटियाली गेट पर बनाया गया है। इसमें एक मोटर लगाई गई है जो पानी को खींच कर जमीन में अंदर डालेगा। जिससे जलभराव की समस्या से काफी राहत मिलेगी। वहीं दो अस्थायी मोबाइल पंपिंग सेट हैं जिनमें मशीन लगाई गई हैं। इन्हें कहीं पर पानी खींचने के लिए ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन

शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए चार पंपिंग स्टेशन तैयार किए गए हैं। जिससे समस्या का समाधान किया जा सकता है। बजट आने पर अन्य जगहों पर भी पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें