पोलियो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
बाल मयंक मिश्र ने कहा कि पोलियो रहित भारत का सपना साकार करने में सभी का सहयोग जरूरी है। अभियान से जुडने वाले अधिकारी कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारी को समझें।
सीएमओ डा. सत्य सिंह ने बताया कि बूथ दिवस के बाद डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। डा. कृष्ण अवतार, डा.वीके राजपूत, डा शिवकुमार, डा. सफदर अली खान, डा. दानिश रजा, बीपीएम सुनील कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।