फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निराश्रित बीमार-घायल गोवंशों का कराएं इलाज

Tue, 23 Jul 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची क्षेत्र में तमाम निराश्रित गोवंश घूम रहे हैं। जिनमें से कई बीमार और घायल हैं। जो इलाज के अभाव में तड़पते हैं या दम तोड़ देते हैं। इन्हें अच्छा उपचार मुहैया कराने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सोनू शर्मा ने ब्लॉक पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कौशल को ज्ञापन दिया। बताया कि सड़कों पर घूमने के कारण वाहनों की चपेट में आने से निराश्रित गोवंश चोटिल हो जाते हैं। जिनको तत्काल चिकित्सा मुहैया कराना अति आवश्यक होता है। यह भी मांग रखी कि प्रतिदिन सभी गोशालाओं में पशु चिकित्साधिकारी और उनकी टीम गोशाला में भ्रमण कर बीमार गोवंशों का उपचार करे। गो सेवक धीरू यादव, गणेश पंडित, आदित्य पंडित, अन्नू कुशवाह आदि मौजूद कार्यकर्ता रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें