फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मुर्दाबाद के नारे लगाए

विज्ञापन
कचहरी चौराहे पर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव के घर में घुसकर बेटे पर जानलेवा हमला करने और चेन लूटने की वारदात की गई थी। मामले में आरोपियों के खिलाफ चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। एएसपी ने अधिवक्ताओं को दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी अधिवक्ता राकेश कुमार यादव के घर में घुसकर नौ नवंबर को बेटे आकाश पर जानलेवा हमला कर चेन लूट की वारदात हुई थी। वारदात वाले दिन ही मोनू उर्फ मनोज गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता निवासी एमपी नगर सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना वाले दिन से लेकर अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी हैं। इसको लेकर कोतवाल के प्रति गुस्सा जाहिर किया गया। अधिवक्ता पुलिस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ नारेबाजी करते रहे। यहां पहुंचे एएसपी संजय कुमार को वकीलों ने ज्ञापन देकर आरोपियों पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की गई। एएसपी ने दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें