फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाई मिशनरी के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 23 Dec 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज में विहिप कार्यकर्ताओं ने ईसाई मिशनरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोरों में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



विहिप कार्यकर्ताओं का कहना है कि सोरों के कुछ वाल्मीकि परिवारों को पहले से ही धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है। उन्होंने सोरों में चल रहे धर्मांतरण को रोकने एवं आरोपियों को चिह्नित करके कार्रवाई की मांग की। विहिप के नगर अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि ईसाई मिशनरी द्वारा प्रार्थना में कई वाल्मीकि परिवारों को हिस्सा दिलाया गया। हिंदू


जागरण मंच के जिला महामंत्री मनोज चौहान ने भी आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन की प्रति शासन को भी प्रेषित की है। इसके अलावा कमिशभनर व पुलिस अधिकारियों को भी ज्ञापन की प्रतियां भेजी गई हैं। प्रदर्शन के दौरान श्रीकांत तिवारी, डा. आरडी अमल, कन्हैयालाल, शिवबैदेल, कृष्णकांत वशिष्ठ, नाथूराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




‘इलाज के नाम पर की थी प्रार्थना’
जिन परिवारों के धर्मांतरण की चर्चा है, उनका कहना है कि इलाज के नाम पर उन्होंने प्रार्थना की है। वह हिंदू हैं और मरते दम तक हिंदू रहेंगे। कस्बे के विनोद कुमार ने बताया कि उनके पुत्र प्रमोद पर प्रेतबाधा का चक्कर था। काफी इलाज से भी वह ठीक नहीं हो रहा था। कुछ लोगों ने बताया कि ईसाई मिशनरी के लिए काम करने वाले बदायूं के राजीव से प्रार्थना कराने से सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में उन्होंने इसके चलते प्रार्थना कराई, अब प्रमोद ठीक है। बस्ती की सुनहरी ने भी कहा कि उसे घबराहट व तनाव रहता था, प्रार्थना कराने के बाद वह ठीक है। बस्ती के ही सुरेश, मनोज, गुरुचरन, विनोद ने कहा कि उन्होंने प्रार्थना में हिस्सा लिया है, न कि धर्म परिवर्तन किया है। पारिवारिक शांति के लिए उन्होंने ऐसा किया है।




‘प्रलोभन देकर बनाई जाती है पैंठ’
भाजपा के दलित नेता डा. आरडी अमल का मानना है कि छोटे-छोटे प्रलोभन पैंठ बनाई जाती है। फिर ईसाई धर्म से लोगों को जोड़ लिया जाता है। सोरों में दलितो को भी इसी तरह से ईसाई धर्म से जोड़ने की कोशिश की है। अमल एवं अन्य हिंदूवादी नेताओं ने दलितों से कहा है कि वह किसी के प्रलोभन व बहकावे में न आएं।




सोरों में धर्मांतरण का कोई कार्यक्रम नहीं: एसपी
एसपी विनय यादव का कहना है कि सोरों में किसी भी तरह का कोई प्रलोभन देकर धर्मांतरण का कार्यक्रम नहीं हुआ है। इसकी जांच की गई है। जिन परिवारों ने प्रार्थना की है, वह काफी समय से प्रार्थना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें