जलेसर। कस्बे के निधौली कलां चौराहे पर हिंदू एकता समूह की बैठक रविवार को हुई। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध जताया। बैठक के बाद कार्यकर्ता नारे लगाते हुए कोतवाली पहुंचे। यहां नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इससे पहले बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए अजय ठाकुर को युवा टीम का जिलाध्यक्ष, विष्णु गुप्ता को महासचिव, विवेक यादव को जिला उपाध्यक्ष नियुक्ति कर स्वागत किया गया। दीपू दास के हत्यारों को फांसी की मांग की गई। बैठक में समूह के संस्थापक शुभम हिंदू, अतुल लोहार, सोनू यादव, करण ठाकुर, किशन प्रताप, प्रांजुल, अवधेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद