फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 24 Feb 2025 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा के  पदा​धिकारी। - फोटो : कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने अधिवक्ता अधिनियम संशोधन के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं को समर्थन देते हुए राष्ट्रपति के नाम भेजा।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन के विरोध में मोर्चा अधिवक्ताओं के साथ है। यह अधिनियम अधिवक्ताओं के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करता है। इसके तहत कोर्ट के कामकाज से हड़ताल या बहिष्कार करने पर रोक लगाई गई है। सरकार वकीलों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। जिला उप-संयोजक राजाराम यादव ने कहा कि यह प्रावधान वकीलों के संवैधानिक अधिकारों का हनन करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अनावश्यक दबाव बनेगा और अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता प्रभावित होगी। अधिवक्ताओं को तुरंत निलंबित करने का अधिकार बार काउंसिल ऑफ इंडिया को मिल जाएगा। वकील न्याय प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, उनके बिना न्याय प्रक्रिया अधूरी है। ज्ञान सिंह बघेल, मुन्नालाल, अवधेश कुमार, उजागर सिंह, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें