फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा के नगला पोता में जलभराव से लोगों को निकलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगला पोता स्थित दरगाह के सामने कई माह से गली में जलभराव हो रहा है। वहीं नाला चौक होने की वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है। कई बार चेयरमैन और ईओ को शिकायत करने के बाद भी लोगों को जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। वहीं लोग गंदे पानी से निकलने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या आठ के नगला पोता में दरगाह के सामने वाली गली में कई महीनों से पानी भरा हुआ है। इसकी वजह से लोगों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं गली के आसपास की नाली चौक पड़ी हुई हैं। मोहल्लावासी गली में भरे गंदे पानी से निकलने को मजबूर हैं। जबकि मोहल्लावासियों ने नगर पालिका के ईओ व चेयरमैन से कई बार इस समस्या के बारे में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
मदरसा के लिए भी इसी गली से होकर जाते हैं छात्र
नगला पोता में गलियों में जलभराव हो रहा है। वहीं इस गली के पास मदरसा गुलशन ए साबरी स्थित है। जहां बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। लेकिन गली में गंदा पानी भरने की वजह से बच्चे मदरसा तक नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन

कई माह से गली में पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को पैदल निकलने में काफी परेशानी हो रही है।
- बबलू, स्थानीय निवासी
गली में जलभराव की समस्या नाली चौक होने की वजह से हो रही है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- कदीर, स्थानीय निवासी
गली में गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे यहां पर लोगों में बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है।
- राजू, स्थानीय निवासी
गली में गंदा पानी भरने की वजह से बच्चे भी नहीं निकल पाते हैं। मदरसे में बच्चे नहीं पहुंच पाते हैं।
- आलम, स्थानीय निवासी
नगर पालिका परिषद के वार्ड आठ के नगला पोता में गली में जलभराव की समस्या का मुख्य कारण नाला पर भूमाफियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिसकी वजह से पानी निकल नहीं पाता है और गलियों में भर रहा है। प्रशासन से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

- मीरा गांधी, चेयरमैन, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें