फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वन महोत्सव की तैयारियां तेज, जिले में 28 लाख पौधरोपण का लक्ष्य

Sat, 27 Jun 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आगामी वन महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिला गंगा पर्यावरण व वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक शनिवार को विकास भवन के शताक्षी सभागार में आयोजित हुई। अध्यक्षता सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र की ने की बैठक में पौधरोपण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने व विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विपिन कुमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में लगभग पांच लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। पहली जुलाई से शुरू होने वाले वन महोत्सव के तहत जिले में करीब 28 लाख पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक में विद्यालयों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने पर भी चर्चा हुई। सुझाव दिया गया कि प्रत्येक परिषदीय विद्यालय की हर कक्षा से दो छात्रों को नेचर सेवर नामित किया जाए जो अन्य विद्यार्थियों को वृक्षारोपण, पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। इसके अलावा बायोमेडिकल वेस्ट, ई-वेस्ट व प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक व प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित नगरीय निकायों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मनरेगा, कृषि, उद्योग, उद्यान, श्रम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जिला गंगा समिति के अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें