फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घुंघरू-घंटी की नगरी में रोडवेज डिपो के संचालन की तैयारी तेज

Sat, 27 Jun 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर में रोडवेज चालकों की भर्ती के लिए आवेदनों की जांच करते अधिकारी। संवाद - फोटो : सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराते तहसीलदार जसराना रवीश कुमार। फोटो स्वयं
विज्ञापन
जलेसर। घुंघरू और घंटी की विश्व प्रसिद्ध नगरी जलेसर में स्थानीय निवासियों को जल्द ही रोडवेज डिपो की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से प्रतीक्षित रोडवेज डिपो का संचालन अति शीघ्र शुरू करने के लिए प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर कवायद तेज हो गई है। हाल ही में स्थानीय विधायक के आवास पर डिपो संचालन को लेकर आयोजित हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को जलेसर रोडवेज डिपो परिसर में एटा डिपो से आए विभागीय प्रतिनिधि शिवाकांत के नेतृत्व में चालकों की भर्ती के लिए आधिकारिक कार्य और दस्तावेजों की स्क्रूटनी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।भर्ती प्रक्रिया की कमान संभाल रहे एटा डिपो के प्रतिनिधि शिवाकांत ने बताया कि जलेसर डिपो में बसों के सुचारू संचालन के लिए चालकों की संविदा पर भर्ती की जा रही है। पहले दिन चालक पद के लिए क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं और अनुभवी चालकों में खासा उत्साह देखने को मिला और विभाग को करीब 50 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त हुए सभी आवेदन पत्रों और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। इस विभागीय जांच और तय मानकों को पूरा करने के उपरांत योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें डिपो में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें