एटा। जिले में महाशिवरात्रि पर्व के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीडीओ ने बताया कि 13 से 17 तारीख तक जिले में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। कांवड़ियों की यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
अभियान के तहत कांवड़ मार्गों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, मार्ग के निकट स्थित शौचालयों की नियमित देखरेख कराने व चिकित्सा टीम की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी कांवड़िए को परेशानी न हो इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।