फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डंपर की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत, साथी घायल

Thu, 05 Feb 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक हेमंत का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। जलेसर मंडी से लौटते समय डंपर की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत हो गई। इसमें बैठा सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका आगरा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गांव जरानी खुर्द थाना सकरौली निवासी राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि बेटा हेमंत कुमार (22) ऑटो चलाता था। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की सुबह गांव के ही सब्जी विक्रेता धनीराम के साथ जलेसर मंडी गया था। वहां से सब्जी लेने के बाद गांव लौटते समय डंपर की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह देखकर उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुंचाया। यहां हेमंत को चिकित्सक न मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल धनीराम को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होते ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें