फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं दिया जा रहा प्री-प्राइमरी स्तर का ज्ञा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में 1841 आंगनबाड़ी केंद्र बने हुए हैं। यहां पर बच्चों को भेजा भी जाता है पर कोई प्री प्राइमरी स्तर का ज्ञान तक नहीं मिलता है। स्थिति यह है कि कई सालों से आंगनबाड़ी केंद्र सिर्फ शोपीस बने हुए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को ज्ञान देने के लिए शासन की ओर से तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए सोमवार और बृहस्पतिवार को खोल दिए गए हैं, लेकिन अभी भी छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खोला गया है।
विज्ञापन

जिसकी वजह से बच्चों को प्री प्राइमरी स्तर का ज्ञान तक नहीं मिल पा रहा है। वहीं कुछ ऐसे भी आंगनबाड़ी केंद्र हैं जो सिर्फ राशन देने के लिए ही खुलते हैं। जिले के 1841 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुल 1 लाख 10 हजार 155 बच्चे पंजीकृत हैं। शासन के निर्देशानुसार सोमवार और बृहस्पतिवार को तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र खोल दिए गए हैं जहां उन्हें प्री प्राइमरी स्तर का ज्ञान दिया जाएगा, लेकिन पहले दिन नाम के लिए ही बच्चे आए। इसमें बच्चों को रंगों की पहचान कराना, खेल कूद के बारे में डंडा लगाना आदि जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें