फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार पीआरडी जवान की मौत

विज्ञापन
मृतक पीआरडी जवान अनिल प्रताप फाइल फोटो । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/अवागढ़। ड्यूटी से मंगलवार की सुबह घर लौट रहे बाइक सवार पीआरडी जवान को प्राईवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही पीआरडी जवान की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम जलेसर और सीओ सदर पहुंच गए। करीब तीन घंटे समझाने के बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ क्षेत्र स्थित गांव खुशरई के पास मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे प्राइवेट बस की टक्कर लगने से बाइक सवार पीआरडी जवान अनिल कुमार (30) पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव गदेसरा थाना जलेसर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने के बाद रोते-चीखते परिजन मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर जमा भीड़ में रोष पनप गया। ग्रामीणों ने अवागढ़-जलेसर मार्ग पर सुबह 10 बजे जाम लगा दिया।
जाम की सूचना पर एसडीएम जलेसर एसपी वर्मा, सीओ सदर इरफान नासिर खान और थाना अवागढ़ व जलेसर का फोर्स पहुंच गया। एसडीएम व सीओ की ओर से परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया गया, तब करीब एक बजे जाम खुलवाया जा सका। पुलिस ने पंचनामा आदि की कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया है कि अनिल कुमार पीआरडी में काम करता था और सोमवार की रात मंडी समिति अवागढ़ में ड्यूटी करने के बाद मंगलवार की सुबह घर लौट रहा था तभी बस की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों की मांग थी कि हादसा स्थल पर कईबार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं ब्रेकर बनवाएं जाए और परिजनों की ओर से पीआरडी में परिवार के किसी एक व्यक्ति को नौकरी दिलाई जाए। एसडीएम व सीओ के समझाने के बाद परिजन मान गए। बस और चालक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें