फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभुपार्क में सोम बाजार को दी हरी झंडी

Sat, 27 Aug 2016 11:13 PM IST
अमर ब्ययूराो एटा
विज्ञापन
प्रभुपार्क में सोम बाजार को दी हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर में साप्ताहिक बंदी के दिन सोमवार को फुटपाथ पर लगने वाले सोम बाजार अब नगर के प्रभु पार्क रामलीला मैदान में लगाया जाएगा। डीएम ने शनिवार को निरीक्षण कर इसे हरी झंडी दी। दुकानदारों से शुल्क भी लिया जाएगा।  
विज्ञापन

जिलाधिकारी के. विजियेंद्र पांडियन और अपर पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज ने महाअभिभावक संघ के अध्यक्ष अमित पलतानी, महामंत्री अश्वनी चर्तुवेदी की पहल पर यह निर्णय लिया। सोम बाजार के कारण नगर में काफी जाम रहता था। अब नगर में जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। वे प्रशासन के सहयोग से जन समस्याओं के निस्तारण के लिए भी निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने हा कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को सजग रहना चाहिए और सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें