फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलते पोल न बन जाए हादसों का सबब

Sat, 27 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर ब्ययूराो एटा
विज्ञापन
झूलते पोल न बन जाए हादसों का सबब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर में कई स्थानों पर झूलते हुए पोल हैं। ये पोल कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। शिकायतों के बाद भी विद्युत विभाग इन पोलों को ठीक कराने में गंभीरता नहीं दिखाता। विभाग की लापरवाही से लोगों में रोष भी है।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड के बिलराम गेट चौराहे पर एक पोल बीच में से मुड़ गया है। यह चौराहा काफी व्यस्त रहता है। इसी चौराहे पर लक्ष्मी टॉकीज की ओर जाने वाले मार्ग पर एक पोल झुका हुआ है। इसके अलावा मार्ग पर कई अन्य पोल तिरछे हो चुके हैं। चोला गली में मंदिर के निकट लगा पोल काफी झुक चुका है। यह पोल तो नीचे से गल भी गया है जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। यह गली काफी सकरी है। यदि यह पोल टूट कर गिरा तो आसपास के मकानों में करंट फैलना लाजमी है। नावल्टी रोड पर वन विभाग के पीछे जाने वाले मार्ग के मोड़ पर पास में लगे दो पोल तिरछे हो चुके हैं। नगर में ऐसे कई पोल हैं। इन पोलों के स्थान पर विभाग नए पोलों को लगाने में विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा। इस समय बारिश का मौसम भी चल रहा है। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।
विज्ञापन


गली के पोल के संबंध में विद्युत विभाग को कई दिन पहले शिकायत की गई लेकिन विभाग ने अभी तक इस पोल को नहीं बदला है
- अतुल गुप्ता, निवासी चोला गली


पोल नीचे से गल चुका है। बंदर जब इस पोल पर झूलते हैं तो यह काफी झुक जाता है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।
- विनीत दीक्षित, चोला गली

विद्युत पोलों के संबंध में विभाग को कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर विभाग इन पोलों को बदलवाने की कार्रवाई करेगा।
- सत्यदेव, अधिशासी अभियंता 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें