कृष्ण पब्लिक स्कूल में दीपावली उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान इंग्लिश, हिंदी राइटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं दीपक बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रबंधक निशीथ गर्ग एवं प्रधानाचार्य ज्योति अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों ने भगवान गणेश की वंदना एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने बच्चों को दीपोत्सव का महत्व बताया। प्रतियोगिताओं में इंग्लिश राइटिंग में ग्रुप 1 में तनिष्का, रिचा, आस्था एवं ग्रुप 2 में नीनेश, आर्यन, भारत मौजूद रहे। वहीं हिंदी राइटिंग में ग्रुप 1 में शिवांशू, भरत, रिचा एवं ग्रुप 2 में मुनेश, आर्यन, हिमांशु विजयी रहे। डोर हेगिंग प्रतियोगिता में इशानी अग्रवाल, आस्था, नानंसी तथा हर्ष विजयी रहे। भाषण प्रतियोगिता में दीपक, अर्पित, शिवांगी को विजयी घोषित किया गया। दीपक बनाओ में ग्रुप 1 में अरोही, मीनेश, अनुकल्प, ग्रुप 2 में अर्पित, आदित्य विजयी हुई। इस दौरान स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।