फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में चल रहा गुंडाराज: सांसद राजवीर

Sat, 09 Jul 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
प्रदेश में चल रहा गुंडाराज: सांसद राजवीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोलना और सिढ़पुरा थाने का घेराव कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ढोलना थाने का घेराव करते समय सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज कायम हो चुका है। लूट हत्या, डकैती, गो हत्या जैसे अपराध खुलेआम हो रहे है। अपराधियों, माफियाओं का सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। बेखौफ होकर अपराधी आपराधिक वारदात कर रहे है। लोगों के मन में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। 
विज्ञापन

सांसद राजवीर ने पत्रकारों के समक्ष भी बिगड़ी कानून व्यवस्था पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की जरूरत है, समाजवादी पार्टी की सरकार से जितनी जल्दी प्रदेश के लोगों को छुटकारा मिल जाए उतना अच्छा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और कानून का राज स्थापित होगा। वरिष्ठ कार्यकर्ता डा. बीडी राना ने कहा कि पुलिस और अपराधियों की सांठ-गांठ जनता पर भारी पड़ रही है। जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, अलीगढ़ जिला प्रभारी रजनीकांत माहेश्वरी, ज्ञान तिवारी, महेंद्र राना, प्रवेंद्र राना, जय सिंह वर्मा, आकाश दीप वर्मा रानू, ने भी प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए अपराधों को बढ़ावा देने वाली सरकार कहा। इस दौरान  रामनिवास राजपूत, नीरज शर्मा, केके सक्सेना, देवेंद्र राजपूत मौजूद रहे। सिढ़पुरा थाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर गुप्ता के नेतृत्व में थाने का घेराव किया गया। घेराव कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता किशन कुमार शाक्य, किशन भैया, यशवीर सिंह राठौर, नरेंद्र परमार, रज्जनपाल सिंह, मुकेश कुमार शाक्य रवीश कुमार गुप्ता, पवन गुप्ता, आशीष गुप्ता, शेर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें