फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Mon, 30 Nov 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र जलेसर मेें पिछले 24 घंटे में मात्र चार घंटे बिजली आपूर्ति मिलने से नगरवासियों में गुस्सा है। अंधेरा होने के कारण लोगों को बड़ी वारदात होने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र होने के बाद भी मात्र 15-16 घंटे विद्युत सप्लाई मिल रही थी। रविवार को शहर में केवल  चार घंटे बिजली आपूर्ति किस्तों में मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली गुल होने का असर उद्योग और नगर की पेयजल आपूर्ति पर पड़ा है। आलम यह है कि पेयजल आपूर्ति नहीं मिलने के कारण लोग हैंडपंप पर लाइन लगाने को मजबूर हैं। पावर कारपोरेशन की कार्य प्रणाली को लेकर नगरवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। पूर्व एमएलसी एवं भाजपा नेता प्रत्येंद्रपाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णगोपाल गुप्ता, बसपा नेता संजय मिश्रा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेशपाल सिंह ने विद्युत निगम अधिकारियों को ताज ट्रिपेजियम के मानक के अनुरुप आपूर्ति नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें