एटा। थाना कोतवाली नगर में एक महिला ने लविश प्रजापति निवासी पीपल अड्डा सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि लविश ने अपने साथी के साथ मिलकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर उसके अश्लील फोटो डाले हैं।
महिला ने बताया कि 31 अगस्त को लविश प्रजापति और उसके अज्ञात साथी ने मिलकर एक मोबाइल नंबर से इंस्टाग्राम आईडी बनाई। उस पर मेरा फोटो अश्लील रूप से एडिट कर मेरी आईडी पर ही सेंड कर दिया। इसके बाद फोन कर अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।
इतना ही नहीं जब भी मैं किसी काम से या बाजार जाती हूं, तो रास्ते में रोक कर छेड़खानी करता है। विरोध करने पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देता है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। संवाद